RPSC Calendar 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा 2025 में प्रस्तावित होने वाली परीक्षाओं का नोटिफिकेशन ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक इन सभी परीक्षाओं का आयोजन किया जाने वाला है। जनवरी से दिसंबर महीने तक 31 भर्तीयों के लिए कुल 162 परीक्षाओं का आयोजन किया जाने वाला है जिसमें आयोग के द्वारा 210 क्वेश्चनपत्रों की परीक्षाओं का आयोजन 80 दिवसों में किया जाएगा। इन सभी परीक्षाओं के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

आप सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अब आपको इन भर्तीयों के लिए तैयारी करनी शुरू कर देनी चाहिए। इन सभी भर्तीयों की जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार रूप से दी गई है। इस क्रम में आयोग के द्वारा 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में कार्यक्रम में से 10 भर्तियां परीक्षा आयोजित की जाएगी और अन्य संशोधन की 7 भर्तियां आयोजित की जाएगी कुल मिलाकर 17 भर्तियां आयोजित की जाने वाली है। इन सभी भर्तीयों की जानकारी विस्तार रूप से प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।
आयोग द्वारा घोषित आगामी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक
- असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफीसर वैकेंसी 2024 का आयोजन 19 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
- राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया जाने वाला है।
- लाइब्रेरियन ग्रेड सेकंड प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया जाएगा।
- आरओ ग्रेड-द्वितीय, ईओ ग्रेड-चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाने वाला है।
- एग्रीकल्चर ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 20 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।
- पीटीआई और लाइब्रेरियन प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 4 से लेकर 6 मई 2025 तक किया जाएगा।
- असिस्टेंट माइनिंग इंजिनियर, जियोलोजिस्ट प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 7 में 2025 को किया जाएगा।
- सीनियर साइंटिफिक ऑफीसर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 12 में से 16 मई 2025 तक किया जाने वाला है।
- असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 12 मई से 16 मई 2025 तक किया जाएगा।
- पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 17 मई 2025 को किया जाएगा।
- असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफीसर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा।
- असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 23 जून से 6 जुलाई 2025 तक किया जाएगा।
- लेक्चर और कोच प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 23 जून से 6 जुलाई 2025 तक किया जाएगा।
- टेक्निकल असिस्टेंट 2024 का आयोजन 7 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
- बायोकेमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 7 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
- जूनियर केमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 8 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
- असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 8 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
- असिस्टेंट डायरेक्टर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 9 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
- रिसर्च अस्सिटेंट प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 10 जुलाई 2025 को किया जाने वाला है।
- डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 13 जुलाई 2025 को किया जाने वाला है।
- असिस्टेंट फिशरीज डेवलपमेंट ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 29 जुलाई 2025 को किया जाने वाला है।
- ग्रुप इंस्ट्रक्टर, सर्वेयर, असिस्टेंट अप्रेंटशिप प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 29 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
- वाइस प्रिंसिपल, सुपरिटेंडेंट आईटीआई प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 30 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक किया जाएगा।
- एनालिस्ट कम प्रोफेसर प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया जाएगा।
- सीनियर टीचर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
- प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
- सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 28 सितंबर 2025 को किया जाएगा
- सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।
- एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 12 से 19 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।
- सब इंस्पेक्टर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 9 नवंबर 2025 को किया जाएगा।
- असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 1 से 12 दिसंबर 2025, 15 से 19 दिसंबर 2025 और 22 से 24 दिसंबर 2025 को किया जाने वाला है।
RPSC Calendar 2025 PDF Click Here
बहुत अच्छी जानकारी प्रदान की गई है
Nice
http://www.prernadayari.com