Driving License Kaise Banaye 2025: आज हम आपको इस आर्टिकल में लाइसेंस कैसे बनाना है इसकी जानकारी प्रोवाइड करने वाले हैं। आज के समय में हर किसी के घर पर कोई ना कोई तो वाहन होता ही है। किसी के पास दो पहिया तो किसी के पास चार पहिया हर किसी घर में वाहन मिलता ही है। उनके लिए अलग-अलग प्रकार के कई लाइसेंस बनते हैं। सरकार के द्वारा यह अनिवार्य कर दिया गया है कि 18 वर्ष से अधिक वाले युवाओं के पास लाइसेंस होना अनिवार्य है। यदि किसी के पास लाइसेंस नहीं पाया जाता है तो वह वाहन नहीं चला सकता।

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे कि आप लाइसेंस को ऑफलाइन और ऑनलाइन किसी भी माध्यम से बना सकते हैं। ऑफलाइन लाइसेंस बनवाने में कहीं दिन लगते हैं वही ऑनलाइन लाइसेंस आप कुछ ही समय में बना सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में आप घर बैठे लाइसेंस कैसे बना सकते हैं इसकी जानकारी प्रोवाइड करवाने वाले हैं। जो भी हुआ 18 वर्ष से ऊपरी नागरिक अपना लाइसेंस आसानी से बनवा सकता है। आज के समय में ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले के लिए बहुत ही अनिवार्य डॉक्यूमेंट बन गया है। इसके साथ ही नागरिकों की पहचान और डाइट ड्राइविंग कौशल का भी एक प्रमाण है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हेतु, आवश्यक डॉक्यूमेंट, पात्रता सहित और आप घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बना सकते हैं इसके संपूर्ण जानकारी प्रोवाइड करवाने वाले हैं।
ड्राइविंग लाइसेंस बनने में कितना समय लगता है
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में कितना समय लगता है इसके बाद करें तो आमतौर पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए 1 से 2 महीने का समय भी लग जाता है। यह प्रक्रिया बातों पर निर्भर करती है जिसमें ऑनलाइन आवेदन करके यह लाइसेंस कम समय में भी बनवाया जा सकता है। क्योंकि ऑनलाइन प्रक्रिया ऑफलाइन की बजाय थोड़ा जल्दी रहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की अलग-अलग आरटीओ ऑफिस में काम करने का तरीका अलग-अलग होता है इसलिए लाइसेंस को बनाने में अलग-अलग जगह पर अलग-अलग समय लगता है।
इसके साथ ही ड्राइविंग टेस्ट पास करने में भी जितना कम समय लगता है उतना जल्दी लाइसेंस को बनाने में आसानी होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की लर्निंग लाइसेंस बनाने के बाद लगभग 30 दिन तक आपको इंतजार करना पड़ता है। ड्राइविंग टेस्ट देना लर्निंग लाइसेंस बनवाना और फिर परमानेंट लाइसेंस बनवाना इस पूरे प्रक्रिया को करने में लगभग 1 महीने से लेकर 2 महीने तक का समय भी लग सकता है।
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- पासपोर्ट।
- मोबाइल नंबर।
- ईमेल आईडी।
- सिग्नेचर।
- मेडिकल सर्टिफिकेट।
- ब्लड ग्रुप टेस्ट की कॉपी।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- लर्निंग लाइसेंस की छायाप्रति।
लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड।
- जन्म प्रमाणपत्र।
- आधार कार्ड।
- बिजली बिल।
- मोबाइल नंबर।
- ईमेल आईडी।
- सिग्नेचर।
- 10th की मार्कशीट।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- ब्लड ग्रुप टेस्ट की कॉपी।
- मेडिकल सर्टिफिकेट।
लर्निंग लाइसेंस कैसे बनाएं
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से पहले आपको लर्निंग लाइसेंस बनवाने की आवश्यकता होगी और लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया निम्नलिखित दी गई है उसका पालन करके आप बहुत ही आसानी से लर्निंग लाइसेंस बना सकते हैं।
- लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर ऑनलाइन सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस रिलेटेड सर्विसेज ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
- अब अपने राज्य का चयन करने के लिए अप्लाई फॉर लर्निंग लाइसेंस का ऑप्शन मिलेगा उसे पर आपको क्लिक करना है।
- इतना करता ही आपके डिवाइस की स्क्रीन पर लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब फॉर्म में आपको अपना नाम माता-पिता का नाम, श्रेणी, जिले का नाम और अन्य सभी पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक अपलोड करनी है।
- इसके बाद लर्निंग लाइसेंस के लिए मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके फार्म में अपलोड करने हैं।
- अब आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किए गए शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना है।
- आज में फॉर्म को सबमिट कर देना है उसके पश्चात फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनाएं
ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन माध्यम से बनाने के लिए सभी नागरिक निम्नलिखित दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें:-
- सबसे पहले आप सभी को परिवहन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाना है।
- ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर ऑनलाइन सर्विसेज सेक्शन में आपको ड्राइविंग लाइसेंस रिलेटेड सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद में अपने राज्य का चयन करके अप्लाई फॉर ड्राइविंग लाइसेंस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके डिवाइस की स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब आपको आवेदन फार्म में अपना नाम, श्रेणी, माता-पिता का नाम, लाइसेंस विवरण सहित अन्य सभी पूछे गई जानकारी ध्यानपूर्वक अपलोड करनी है।
- अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके आवेदन फार्म में अपलोड करने हैं।
- इतना करने के बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किया गया आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना है।
- अंत में आवेदन फार्म को चेक करके सबमिट करना है उसके पश्चात प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आवेदन फॉर्म अप्लाई करने के बाद जल्दी से जल्दी अपने नजदीकी आरटीओ कार्यालय में जाकर ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट को पास करें।
- जैसे ही आप ड्राइविंग टेस्ट पास कर लेंगे उसके बाद कुछ समय में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और थोड़े दिन बाद आपका लाइसेंस डाक में द्वारा आपके घर तक भेज दिया जाएगा।
Driving License Kaise Banaye 2025 Link
Driving License Kaise Banaye 2025: Apply Online