Rajasthan High Court Group D Vacancy Cancelled: राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी वैकेंसी की तैयारी कर रहे हैं और इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का इंतजार कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही बड़ी दुख की खबर है। आप सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे की हाई कोर्ट ग्रुप डी वैकेंसी जोधपुर द्वारा रद्द कर दी गई है। इस भर्ती के लिए यह नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2025 को जारी किया गया है। जिला न्यायालयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में क्लास फोर्थ एम्पलाई वैकेंसी 2019 रिक्त पदों की नियुक्ति के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला था। जिसके लिए विस्तृत नोटिफिकेशन संख्या आर.यू.जे.डी., परीक्षा प्रकोष्ठ, अधीनस्थ न्यायालय के लिए दिनांक 6 नवंबर 2019 को ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया गया था।

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए राज्य के लगभग 13 लाख से भी अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की गई थी। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कुछ महीने बाद 2020 में किया जाने वाला था। लेकिन अपरिहार्य कारण के चलते स्थगित कर दी गई थी। उसके बाद इस परीक्षा के लिए संबंधित प्रक्रिया फिर से प्रारंभ नहीं की जा सकी और अब इस वैकेंसी के लिए परीक्षा को रद्द कर दी गई है।
राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती रद्द लेटेस्ट खबर
आप सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी वैकेंसी 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद से आज तक परीक्षा के लिए नियमों को बदल दिया गया है। जिसमे अलग-अलग श्रेणियां जैसे कि दिव्यांगजन, आर्थिक रूप से कमजोर से वर्ग, भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में आरक्षण से संबंधित अलग-अलग नियमों को लागू किया गया है और अन्य कई नियमों को बदला भी गया है।
इन नियमों को बदलने के कारण इस परीक्षा को रद्द किया गया है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दे की अनुपालन के अभाव में राजस्थान उच्च न्यायालय फोर्थ ग्रेड वैकेंसी 2019 प्रक्रिया को उसे समय लागू किए गए भर्ती नियमों के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन करना अब संभव नहीं है। ऐसे में 9 जनवरी 2025 को उच्च न्यायालय द्वारा राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी वैकेंसी के लिए परीक्षा को रद्द करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। तो अब इस परीक्षा आयोजन नहीं किया जाएगा।
राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती रद्द
हाई कोर्ट के द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय को लेने के कई कारण है जिसमें से आप सभी जानते हैं कि इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2019 में की गई थी और उसे समय परीक्षा के नियम अलग थे और आज परीक्षा के नियमों को बदल दिया गया है इस वजह से इस परीक्षा को रद्द किया गया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि उसे समय के नियमों के आधार पर परीक्षा का आयोजन करना संभव नहीं है। इसलिए हाई कोर्ट ग्रुप डी वैकेंसी 2019 को कैंसिल करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
हाई कोर्ट ग्रुप डी वैकेंसी 2019 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को उनके आवेदन शुल्क का रिफंड किया जाएगा। रिफंड को लेकर भी न्यायालय के द्वारा जल्दी ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाने वाला है। इसके साथ ही राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी वैकेंसी 2019 शुल्क रिफंड को लेकर अलग से एक लिंक भी शेयर किया जाएगा। उसके साथ ही ऑफिसियल वेबसाइट पर भी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी वैकेंसी आवेदन शुल्क रिफंड को लेकर ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करने के बाद आपको आवेदन शुल्क रिफंड मिल जाएगा।