RSMSSB RPSC Exam Calendar 2025: आरएसएमएसएसबी आरपीएससी एग्जाम कैलेंडर हेतु ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान में 81,000 भर्तीयों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी किया गया है। इसके लिए पदों की संख्या और परीक्षा के लिए दिनांक भी जारी कर दी गई है। जिससे राजस्थान के बेरोजगार जितने भी उम्मीदवार है उन्हें रोजगार प्रदान किया जाएगा। आप सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपने चुनिंदा पद के अनुसार निर्धारित परीक्षा दिनांक को देखते हुए अभी से तैयारी करनी शुरू कर देनी चाहिए।

राजस्थान के जो भी विद्यार्थी बेरोजगार है और आरपीएससी एग्जाम कैलेंडर का इंतजार कर रहे हैं उनकी जानकारी के लिए बता दे की आरपीएससी एग्जाम कैलेंडर की जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। राजस्थान की सबसे बड़ी वैकेंसी चतुर्थी श्रेणी कर्मचारी वैकेंसी 2025 है। जिसमें पदों की संख्या 52,453 निर्धारित की गई है और इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2025 से लेकर 19 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है। इस परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक किया जाने वाला है।
RSMSSB RPSC Exam Calendar 2025
राजस्थान के दूसरी सबसे बड़ी भर्ती 22 कैडर के अलग-अलग पद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एनएचएम की है। जिसका आयोजन कुल 8,256 पदों के लिए किया जाने वाला है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से लेकर 19 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 2 जून से लेकर 13 जून 2025 तक किया जाने वाला है। आप सब की जानकारी के लिए बता दे की इन भर्तीयों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
राजस्थान की तीसरी सबसे बड़ी भर्ती की बात करें तो वाहन चालक भर्ती है इस भर्ती का आयोजन कुल 2,756 पदों के लिए किया जा रहा है और इस भर्ती के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से लेकर 25 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन 22 और 23 नवंबर 2025 को किया जाने वाला है।
इसके साथ ही आरपीएससी आरएएस भर्ती के लिए 733 पद निर्धारित किए गए हैं। प्रीलिम्स एक्जाम 2 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाने वाला है। पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए 300 पद निर्धारित किए गए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इसके साथ ही जेल प्रहरी भर्ती के लिए 803 पर निर्धारित किए गए हैं और इसकी परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल 2025 तक किया जाने वाला है।
पशुधन सहायक के लिए 2,041 पद निर्धारित किए गए हैं इस परीक्षा का आयोजन 13 जून 2025 को किया जाएगा और अध्यापक के लिए 2,202 पद निर्धारित किए गए हैं और इसका एग्जाम 23 जून से लेकर 6 जुलाई 2025 तक आयोजित किए जाने वाले हैं। इसके साथ ही कनिष्ठ अनुदेशक के लिए 1,821 पद निर्धारित किया गया है और इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 4 से 10 जनवरी 2025 तक किया जाने वाला है। कनिष्ठ तकनीकी सहायक के लिए 2,200 पर निर्धारित किए गए हैं और इसके लिए परीक्षा का आयोजन 28 मई 2025 को किया जाएगा।
RSMSSB RPSC Exam Calendar 2025 Link
राजस्थान में 81000 भर्तियों का कैलेंडर पीडीऍफ़ : यहाँ से देखें